बरेली

मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज, ने शुरू की ब्लड डिसऑर्डर्स और बीएमटी ओपीडी सेवाएँ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली : मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, ने आज बरेली के गुरुनानक हॉस्पिटल में ब्लड डिसऑर्डर्स और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन (BMT) के लिए अपनी एक्सक्लूसिव ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन सेवाओं की शुरुआत, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, के हीमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर – डॉ. सत्येन्द्र कटेवा, की उपस्थिति में की गई।
डॉ. सत्येन्द्र कटेवा, अब हर महीने के दूसरे बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक गुरुनानक हॉस्पिटल, बरेली, में प्राइमरी कंसल्टेशन और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
लॉन्च के दौरान, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, के हीमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर- डॉ. सत्येन्द्र कटेवा, ने कहा, “ब्लड कैंसर जैसे ल्यूकीमिया, लिम्फोमा और मायलोमा के मामलों में समय पर पहचान बेहद जरूरी है, क्योंकि लगातार थकान, बिना वजह बुखार या ब्लड रिपोर्ट में असामान्य परिणाम जैसे लक्षण गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। बच्चों में कैंसर की पहचान होने पर अगर उन्हें किसी अच्छे पीडियाट्रिक कैंसर सेंटर में सही इलाज मिले, तो 70 प्रतिशत तक मामलों में इलाज संभव है। इम्यूनोथेरेपी, कार-टी सेल थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी एडवांस तकनीकों के चलते अब मरीजों के रिजल्ट्स काफी बेहतर हुए हैं, जिससे इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत से बरेली और आसपास के इलाकों के मरीजों को प्राइमरी कंसल्टेशन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उन्हें काफी सुविधा होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button