गढ़मुक्तेश्वर के गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले के समापन पर डीएम अभिषेक पांडे और एसपी ज्ञानंजय सिंह सहित प्रशासनिक कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए गंगा तट की करी सफाई ….
स्वच्छता का संदेश देते हुए सकुशल संपन्न हुआ कार्तिक मेला...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
एंकर – उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले के समापन के बाद आज डीएम अभिषेक पांडे और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने गंगा तट पर सफाई अभियान चलाया । कार्तिक पूर्णिमा मेले में गंगा स्नान करने गंगा किनारे लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे और खादर के इस मेले में श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने गंगा स्नान किया था ।
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2025 सकुशल संपन्न हो गया। मेले के समापन के बाद डीएम अभिषेक पांडे और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने स्वयं झाडू उठाकर श्रमदान किया, जिससे मेला स्थल पर पड़े कचरे को हटाने और क्षेत्र को स्वच्छ रखने का सशक्त संदेश दिया गया।
यह सफाई अभियान लाखों श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र गंगा में डुबकी लगाने के बाद मेला स्थल पर उत्पन्न हुई गंदगी को साफ करने के उद्देश्य से चलाया गया। डीएम और एसपी ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर मेला क्षेत्र में सक्रिय रूप से सफाई कार्य में हिस्सा लिया।



