नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिले में लूट, मादक पदार्थों की तस्करी, गोकशी, हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन वारदात में शामिल 31 बदमाशों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें सबसे ज्यादा सात बदमाश फरीदपुर थाना क्षेत्र के हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है उनको नियमित निगरानी की जाएगी। इनमें कुछ बदमाश जेल में हैं।
पुलिस पिछली छह माह से प्रचलित अपराधियों की सूची तैयार कर रही है। हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब एक साल 31 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हो। हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। नए घोषित किए गए हिस्ट्रीसीटरों में थाना क्षेत्र आंवला, नवाबगंज के बदमाश भी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को संबंधित बदमाशों की नियमित निगरानी का आदेश दिया गया है।
हिस्ट्रीशीट खुलने बालों में
बड़े उर्फ अजरुद्दीन निवासी दुनका थाना शाही, तौफीक अहमद निवासी गांव बसई थाना शाही, महेंद्रपाल निवासी गांव मंडनपुर थाना मीरगंज, रोहित यादव निवासी भुर्जी ओला थाना आंवला, नाजिम अली निवासी फूटा दरबाजा थाना आंवला, निजाम उर्फ निजामुद्दी निवासी मनौना थाना आंवला, अफरोज अहमद निवासी गांव मथुरापुर थाना सीबीगंज, राजा निवासी सरनिया थाना सीबीगंज, हनीफ उर्फ बिल्ला निवासी गांव भिंडौलिया थाना बिथरी चैनपुर, खुर्शीद निवासी गांव अंगूरी टांडा थाना सुभाषनगर, सैफी निवासी खुशबू इन्क्लेव थाना बारादरी का नाम सहित लोग शामिल है।



