
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सांसद महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने पॉलिकैब को 6 विकेट से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल मैच बुधवार को टॉस जीतकर स्टेडियम ने पॉलिकैब को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया । जिसमे पॉलिकैब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट होकर 173 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक रन गीतांश दत्त ने 77 दिलप्रीत सिंह ने 24 और सोहेल अंसारी ने 30 रनों का योगदान दिया।
वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए गेंदबाजी में अभिषेक द्विवेदी ने दो, धीरेंद्र और सोनू अधिकारी ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम ने मात्र 19 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर मेक जीत लिया। जिसमें सर्वाधिक रन शिवकुमार राठी ने शानदार अर्द्ध शतक के साथ 53 रन बनाए, अभिषेक प्रताप ने 32 और राहुल कपूर ने 31 रनों की पारी खेली।
पॉलिकैब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम, प्रदीप, शिवांशु और गीतांश ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 6 विकेट से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंत में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनू अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिलप्रीत सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अभिषेक द्विवेदी, और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार गीतांश दत्त को दिया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर आदेश गंगवार जी, अनिल गंगवार , वंश उपाध्याय,आदि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार मैनेजिंग ट्रस्टी अनुष्का ट्रस्ट भी उपस्थित रहे। राकेश कुमार ने और सभी मुख्य अतिथियों ने प्रायोजक एनएचपीसी, एसजेवीएन , पावर ग्रिड, एनटीपीसी को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।



