सिंगरौली
खनिज विभाग ने एक टेलर अवैध कोयला सहित रेत का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर किया जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा व सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया के द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग की टीम ने एक टेलर अवैध कोयला सहित दो ट्रैक्टर को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। इस कार्रवाई में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को मौके पर ही जप्त कर लिया और संबंधित नियमों के अंतर्गत आगे की कार्रवाई शुरू की।
मिली जानकारी बताया गया कि खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा के द्वारा दिनांक 06.11.2025 को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के जांच के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन मे संलग्न होने पर 1 डंफर खनिज गिट्टी को थाना चितरंगी की अभिरक्षा में तथा खनि अधिकारी आकांक्षा पटेल द्वारा 1 ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर का महिंद्रा गिट्टी अवैध परिवहन एवं 1 ट्रेलर कोयला खनिज का अवैध परिवहन करने पर बंधौरा चौकी तथा विगत रात को सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा 1 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते थाना बरगवा में मय खनिज जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया। वाहनों में खनिज नियमों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
कड़ी निगरानी में खनिज क्षेत्र
सिंगरौली जिला खनिज संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध है, लेकिन कुछ लोग इसके दुरुपयोग में संलग्न होकर सरकारी राजस्व को क्षति पहुँचा रहे हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ अब प्रशासन पूरी तरह से सख्त रुख अपनाए हुए है। जिला प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निरीक्षण, निगरानी और कार्रवाई की जा रही है, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।



