Uncategorizedसाहेबगंज
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक नामजाद आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल
नेशनल प्रेस टाइम से ब्यूरो।
साहिबगंज। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पोक्सो एक्ट 40/23 व मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 74/17 के स्थाई वारंटी राहुल पासवान (24), पिता टेम्हा उर्फ राजेश पासवान, साकिन शोभनपुर भट्टा, थाना मुफ्फसिल, जिला साहेबगंज निवासी को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया गया। मुफ्फसिल पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत अभियुक्त को शारीरिक जांच के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज ले गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने फौरन शारीरिक जांच किया उसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।



