बसपा प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी जायस। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के साथ एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को तिलोई विधानसभा का दौरा किया। और हत्या और दुर्घटना तीन परिवारों से मुलाकात में शोक संवेदना जताई।
प्रतिनिधि मंडल पूरे पसीन मजरे फतेपुर मवैया थाना जायस पहुंच कर यहां सड़क हादसे में विजय सरोज पुत्र शिव कुमार सरोज की बीते दिनों सड़क हादसे मौत हो गई थी, इस मामले में परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मुक़दमा दर्ज नहीं किया है।
इसके बाद चक दहिरामऊ थाना फुरसतगंज पहुंचे जहां कुछ दिन पूर्व दबंगों द्वारा पिटाई से एक दलित युवक की इलाज़ के दौरान मौत हो गई थी । पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सही धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिससे वे असंतुष्ट है।
बसपा प्रतिनिधि मंडल ने इन दोनों मामलों में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात कर उचित धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है
इसी क्रम में बसपा नेताओं ने निखाईं ज़ेर मस्जिद थाना जायस पहुंचकर अभी हाल ही में एक साथ जान गंवाने वाले पति पत्नी आकाश और ज्योति के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। और सूबे के मुख्य मंत्री से सभी मृतकों के परिजनों के लिए न्याय दिलाए जाने एवं आर्थिक सहायता के लिए अपील की। और निखाईं ज़ेर मस्जिद जायस में पति पत्नी की हुई आकस्मिक मृत्यु पर उन्होंने कहा पिछले तीन वर्षों से बंद पड़े राजकीय महिला चिकित्सालय को पुनः सुचारू रूप से चालू करने का प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री से अपील की। उन्होंने कहा बहन जी की सरकार बनने पर नगर पालिका के लिए एक हॉस्पिटल बनवाने की बात कही।
इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष अमेठी सुरेश कमल, नन्हें सिंह चौहान लोकसभा अमेठी, केके आर्या विधानसभा प्रभारी तिलोई, दिनेश कुमार गौतम ज़िला प्रभारी, सरवन यादव जिला महा सचिव, ईश्वरी लाल गौतम विधानसभा संयोजक बीवीएफ वेंटियर फोर्स तिलोई, शकील शाह, एच एल बौद्ध, बाबू लाल, एडवोकेट सत्येंद्र सोनकर, ओम प्रकाश, राम संजीवन, सत्य प्रकाश आदि लोग रहे मौजूद।


