अमरोहा
नगर में नकली उत्पाद बेचने पर दुकानदार पर मुकदमा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर में नकली उत्पाद बेचने के आरोप में एक दुकानदार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रेकिट बैकिजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नकली वीट क्रीम और लाइज़ॉल उत्पाद बेचने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।कंपनी द्वारा अधिकृत फर्म सेमिता लीगल एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स के सीनियर इन्वेस्टिगेटर मोहित कुमार ने कस्बे का सर्वे किया था। सर्वे के दौरान उन्हे वसीम जनरल स्टोर पर नकली उत्पाद बेचे जाने की मिली।सूचना मिलने पर सेमिता लीगल की टीम, जिसमें अधिवक्ता निश्चय जैन और पुलिस बल शामिल रहे, दुकान पर पहुंची टीम ने शुक्रवार शाम तलाशी के दौरान दुकान से 850 पीस वीट क्रीम और 3 पीस लाइज़ॉल के नकली उत्पाद के पीस बरामद हुए। टीम ने बरामद माल की सील-बंद सैंपलिंग की। शेष 850 पीस वीट क्रीम और 3 पीस लाइज़ॉल को पुलिस ने जब्त कर लिया।कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सेमिता लीगल के अधिवक्ता निश्चय जैन की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी वसीम पुत्र नासिर अली, निवासी मोहल्ला मनिहारान,के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।




