बरेली

रामगंगा चौबारी मेले में बाल कलाकार धैर्य शौर्य कोहली ने भक्ति रस की धारा बहाई   

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्री रामगंगा कार्तिक चौबारी मेले में प्रशासनिक सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने भजन, गीत व हास्य नाटक का प्रदर्शन करके हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धांलुओं व भक्तों के समक्ष बेहद आकर्षक प्रदर्शन करके मन मोह लिया, इस मौके पर  बाल कलाकार धैर्य कोहली व शौर्य कोहली भ्राता बन्धुओं ने भगवान श्री राम को समर्पित भजन युग राम राज का आ गया व भगवान श्री कृष्ण को समर्पित भजन सुन राधिका दुलारी मैं हूँ शाम का पुजारी  गा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही मास्टर धैर्य कोहली ने शिव तांडव का शुद्ध उच्चारण करके श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सरोबार कर दिया  कार्यक्रम में उपस्थित चौबारी ग्राम के वरिष्ठ भूमिधर एवं कवि, साहित्यकार, कलाकार ठाकुर भारतेन्दु सिंह जी का मेला संचालन समिति प्रबंधक के सलाहकार एवं सांस्कृतिक प्रभारी भूपेंद्र नाथ वर्मा ने स्वागत किया  श्री सिंह ने सन 1925 से लग रहे श्री राम गंगा मेले के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया की इस मेले की आयोजन समिति में उनके पिताजी ने वर्षो इस मेले में अध्यक्ष के रुप में कार्य करके     इसको विस्तार दिया जिसका आज यह भव्य रुप देखकर उन्हें व उनके परिवार को बहुत हर्ष होता है | उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा की बहुत बधाई दी इस अवसर पर बंधन नृत्य नाट्य संस्था, मदर कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी, एस कुमार नृत्य नाट्य संस्था,दुलारी नाट्य संस्था, जीवन ज्योति नृत्य नाट्य संस्था,उत्सर्ग सोसाइटी, बाल गायन कलाकार -धैर्य कोहली, शौर्य कोहली,राजीव सिंह भल्ला ( बेताब), विकी दुबे, पूजा दुबे आदि ने गीत भजन व हास्य नाटक प्रस्तुत करके दर्शकों का मनोरंजन किया इस अवसर पर फ़िल्मी कलाकार एवं रंगकर्मी भूपेंद्र नाथ वर्मा, शकील अहमद( निर्देशक), उ. प्र. रंगमंच विकास समिति की महासचिव श्रीमती रत्ना वर्मा, इं. जूही कोहली, आदित्य सोम वर्मा, महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार समिति  एवं मेला कमिटी के कोर कमिटी के सर्वश्री जयवीर सिंह, प्रदीप कुमार पांडे, हरिराज सिंह, मोहित चौहान, श्यामवीर सिंह, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर कोर कमिटी की ओर से भूपेंद्र नाथ वर्मा ने मेले में आये हुए सभी भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button