रामपुर शाहबाद
पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने चार के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ग्राम पेगुपुरा थाना मिलक निवासी अनिल पुत्र जय सिंह ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिल के अनुसार रवीना, विकास, सना और इदरीश ने उसे आंवला रोड स्थित एक मकान पर बुलाया। वह राहुल, मुस्कान और सपना के साथ गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे जब बुलाए गए स्थान पर पहुंचे, तब वहां पहले से ही रवीना, विकास, इदरीश और सना मौजूद थे आरोप है कि इन सभी ने अनिल, राहुल, मुस्कान और सपना के बाल काट दिए और लाठी-डंडों व घूंसो से उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इसके साथ ही गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का यह मामला कुछ माह पूर्व की रंजिश को लेकर भी बताया जा रहा है। पुलिस ने अनिल की तहरीर के आधार पर रवीना, विकास, इदरीस और सना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।



