
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में गाॅधी मैदान में आयोजित सीनियर ए डिविजन क्रिकेट लीग का उद्घाटन विधायक प्रदीप यादव एवं जेएमएम जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विधायक प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्लेटफॉर्म से ही आपलोग आगे जा सकते हैं। जेएमएम जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ के द्वारा जीपीएल जैसा आयोजन गोड्डा जैसे शहर में कराना बड़ी बात है। उद्घाटन मैच इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब बनाम रिलायंस बी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इलेवन स्टार की टीम काफी रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रिलायंस बी की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 236 रन का स्कोर खड़ा किया। कुंदन ने शानदार 86 रन एवं गुफरान ने 43 रन की पारी खेली। मिथुन एवं ऋषि ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में इलेवन स्टार की टीम 33 ओवर 5 गेंद में 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन का स्कोर खड़ा किया। आदेश गौतम ने नाबाद 76 रन एवं ऋषि ने 42 रन की पारी खेली। कुंदन ने 4 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदेश गौतम को संघ के उपाध्यक्ष तनवीर अहमद इरफानी के द्वारा दिया गया।
इधर, रितेश मेमोरियल स्कूल लीग में परसोती ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में मधु स्थली पब्लिक स्कूल ने गोड्डा क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से पराजित किया। गोड्डा क्रिकेट एकेडमी के 82 रन के जवाब में मधु स्थली पब्लिक स्कूल ने 7 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमित कुमार को दिया गया। अंपायर के रूप में दिव्यप्रकाश एवं सूरज कुमार थे।इस अवसर पर संघ के संयुक्त सचिव डॉक्टर मौसम ठाकुर, अजय कुमार मंडल, डॉक्टर शाहनवाज हुसैन, राजीव भंडारी, सरोज कुमार, संजीव कुमार, सनोज कुमार, मुकेश मंडल, अजित कुमार, सुजीत आदि उपस्थित थे।




