
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा गजरौला मार्ग पर आगापुर की पुलिया के निकट शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक दम्पति पिकअप ने मारी टक्कर मासूम गंभीर रूप से घायल उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत।जबकि उसकी माँ गंभीर रूप से घायल है।रहरा थाना क्षेत्र के गांव पोरारा निवासी युसूफ अपनी पत्नी समीना और 9 वर्षीय बेटी जुनेरा के साथ बाइक पर सवार होकर नगर से अपनी ससुराल मनौटा जा रहे थे। जैसे ही दंपति की बाइक गजरौला मार्ग पर आगापुर की पुलिया के पास पहुँचे, तो गजरौला की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में पिता-पुत्री और पत्नी घायल हो गए। तीनों को तुरंत घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान मासूम जुनेरा दो वर्षीय ने दम तोड़ दिया। पत्नी समीना को भी गंभीर चोटें आई हैं। जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस हादसे मैं मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक मासूम भाई समद से छोटी थी।



