अमरोहा
चचेरी बहन ने तहेरी बहन के सिर में ईट मार कर किया घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव मैं घरेलू विवाद के चलते चचेरी बहन ने अपनी तहेरी बहन के सिर पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया, घायल हालत में पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। रविवार को गांव संकतपुर निवासी नेहा का आरोप है कि वह अपने घर पर बैठी थी तभी उसकी चचेरी बहन से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी देखते-देखते चचेरी बहन ने ईट उठाकर नेहा के सिर में मार दी। जिससे वह घायल हो गई। घायल नेहा को लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को उपचार के लिए नगर के सीएचसी भेज दिया ।जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया है । जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।



