अमरोहा

खेत की मेड के विवाद में दबंगों ने दम्पति को मारपीट कर किया घायल।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा थाना सैद नगली  क्षेत्र गांव में मेड की विवाद को लेकर दबंगों ने दंपति को पीटा दंपति बुरी तरह घायल घायल हालत में पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नाम दर्ज तहरीर दी।पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर खादर निवासी सतपाल पुत्र नौ सिह का आरोप है कि में खेत की मेड के विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पीड़ित ने बताया गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के पड़ोसियों ने खेत की मेड के विवाद में बेवजह गालियां देनी शुरू कर दी गाली देने को मना किया तो आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की जिसमें पत्नी सुरता गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल को नगर की सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नाम दर्ज तहरीर दी है। जब इस बारे में थाना अध्यक्ष विकास कुमार शेरावत से बात की तो उन्होंने बताया मारपीट के तहरीर मिली है जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button