साहेबगंज

जेएसएलपीएस साहिबगंज द्वारा द्वितीय तिमाही की दो दिवसीय जिला समीक्षा सह रैंकिंग बैठक संपन्न 

JSLPS Sahibganj concludes two-day district review cum ranking meeting of the second quarter

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी जेएसएलपीएस साहिबगंज द्वारा द्वितीय तिमाही की दो दिवसीय जिला स्तरीय समीक्षा सह रैंकिंग बैठक का सफल आयोजन बोरियो प्रखंड स्थित सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम प्रबंधक मतीन तारीक के स्वागत भाषण के साथ हुई।उन्होंने सभी प्रखंडों के बीच समन्वय, नवाचार एवं परिणाम उन्मुख कार्यशैली पर विशेष बल दिया प्रथम दिवस में सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों द्वारा विगत दो तिमाहियों में किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण Presentation दिया गया प्रस्तुतियों का मूल्यांकन पांच सदस्यीय ज्यूरी पल्लवी दास,रजिया उमर,नवीन कुमार,एच.एन. मिश्रा एवं अनिरुद्ध कुमार के द्वारा किया गया। ज्यूरी सदस्यों ने प्रखंडों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्य निष्पादन में निरंतर सुधार हेतु कई उपयोगी सुझाव भी दिए द्वितीय दिवस पर समीक्षा सत्र का संचालन राज कार्यालय से आए जिला नोडल पदाधिकारी सुदीप्तो बनर्जी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक साहिबगंज मतीन तारीक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने आगामी तृतीय तिमाही के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए सभी प्रखंडों को दिशा-निर्देश प्रदान किए।
🔹 प्रखंड रैंकिंग:
1️⃣ प्रथम स्थान – बोरियो प्रखंड
2️⃣ द्वितीय स्थान – पथना प्रखंड
3️⃣ तृतीय स्थान – राजमहल प्रखंड
इन तीनों प्रखंडों को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, सामुदायिक सहभागिता एवं लक्ष्य प्राप्ति के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया समीक्षा के साथ-साथ जिला स्तरीय कर्मियों की कार्य प्रभाव रैंकिंग भी की गई, जिसमें उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए निम्नलिखित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए गैर कृषि कार्यों हेतु राजेन्द्र कुमार कृषि कार्यों हेतु अनिरुद्ध कुमार एफ़०एन०एच०डबलू FNHW कार्यों हेतु: सतीश कुमार सभी सम्मानित कर्मियों ने अपनी उपलब्धि को टीम भावना और जेएसएलपीएस के मिशन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित अधिकारियों, प्रखंड प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया इस दो दिवसीय बैठक ने जिले के सभी प्रखंडों में विकास की गति को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button