ललितपुर

निशुल्क चिकित्सा शिविर में लाभान्वित हुये डेढ़ सैकड़ा मरीज

हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा.अनीश गर्ग ने दिया परामर्श

नवजीवन क्लीनिक पर जुटी मरीजों की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। रविवार को ईसीआई चर्च के पीछे नवजीवन क्लीनिक पर एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब डेढ़ सैकड़ा मरीजों ने जोड़ रोग विशेषज्ञ से मिलकर निशुल्क परामर्श का लाभ लिया। शिविर आयोजक हडडी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा.आकाश खैरा ने बताया कि वे ऐेसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करते हैं, जिन में गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ हजारो मरीजों का इलाज कर ललितपुर का लाभान्वित कर चुके हैं। डा.खैरा ने बताया कि जल्द ही एक और विशेषज्ञ शिविर अगले सप्ताह आयोजित किया जायेगा। मेदान्ता अस्पताल इन्दौर से आये हडडी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ सीनियर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन एवं ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट मेदान्ता डा.अनीश गर्ग ने सुबह से ही मरीजों को देखकर उन्हें लाभकारी परामर्श दिया। मरीजों का डेढ़ हजार रुपये वाला बीएमडी टैस्ट निशुल्क किया गया। इस टैस्ट से पता चला कि मरीज की हड्डी कितनी मजबूत है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन-पल्स की जाँच भी नि:शुल्क की गयी। इस शिविर का लाभ खास तौर पर घुटने व कूल्हे के जोड़ों की खराबी, दर्द, गर्दन और कमर दर्द, लिगामेंट इंजरी, फैक्चर एवं ट्रामा के मरीजों और बुजुर्गों को शिविर का लाभ मिला। इससे हड्डी की गंभीर बीमारियों से परेशान मरीजों को काफी राहत मिली। इस दौरान इन्दौर से आये सहयोगी आनंद गौर, रविशंकर तिवारी, डा.रोहित धाकड़, अंशुल भारद्वाज, नवजीवन अस्पताल मैनेजर ओमकरन सिंह गौर, रोहित राजपूत, अमित नामदेव, हेमन्त कुशवाहा, आशीष तिवारी, कुलदीप, मुकेश कुशवाहा, विक्की राजा, अनस पठान, विनोद रायकवार, आलिया बानो, मोना, निक्की, रिजा खान आदि का सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button