अमरोहा
सनातन जागरण मंच ने किया बैठक का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर सनातन जागरण मंच की कार्यकारिणी के गठन को एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार की देर रात्रि नगर के मोहल्ला होली चौक स्थित आर्य समाज मंदिर के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वक्ताओं द्वारा अपने अपने विचार रखे गए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेश शर्मा द्वारा संगठन के कार्य की सराहना की ओर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसी के साथ संगठन के द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्य कलाप को विस्तार से बताया गया और इसी के साथ आगामी कार्यक्रमों के विषय में भी बैठक में विचार विमर्श किया गया बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर शिव स्वरूप अग्रवाल ने की तथा संचालन अंकित गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में रोहतास सिंह सम्मिलित हुए। बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।



