गाजियाबाद

लोनी में सपा की स्वजन पी.डी.ए. चौपालें

भाजपा पर बरसे पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद)। लोनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिस्तल, न्यू विकास नगर और पावी में समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से रविवार को स्वजन पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री रमेश प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
चौपालों को संबोधित करते हुए श्री प्रजापति ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धर्म और आस्था के नाम पर जनता को भ्रमित किया है तथा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज में विभाजन की राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया गया है, जबकि गरीब, किसान और व्यापारी वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाजवादी विचारधारा को मज़बूती प्रदान करते हुए भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर श्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति, मेरठ दौराला के जिला सचिव नीटू प्रजापति, लोनी विधानसभा अध्यक्ष ललित गुर्जर, बनवारी लाल प्रजापति, विधानसभा सचिव वेदपाल प्रजापति, महासचिव महक सिंह जाटव, राहुल सैन, राजकुमार प्रजापति (गौतम बुद्ध नगर) एवं अंकित बैसला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चौपालों का उद्देश्य आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज़ करना और पी.डी.ए. गठबंधन को मज़बूती प्रदान करना रहा। ग्रामीणों ने सपा के प्रति पूर्ण समर्थन और एकजुटता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button