पाकुड़

अन्तर्राज्यकीय चेकपोस्ट पत्थरघट्टा पर रफ़्तार घटाओ- सुरक्षा बढ़ाओ अभियान सम्पन्न , डीटीओ ने दी ओवरस्पीडिंग पर कड़ी चेतावनी

The campaign "Reduce Speed ​​- Increase Safety" concluded at the interstate checkpost, Pattharghatta. The DTO issued a stern warning against overspeeding.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और नागरिकों में यातायात अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, रांची के निर्देशानुसार जिले में “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान चलाया गया। यह अभियान सप्ताह भर चला, जिसका समापन रविवार को मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरघट्टा चेकपोस्ट पर वाहन जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान नागरिकों को अति गति के खतरों, सड़क सुरक्षा नियमों एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डीटीओ चौधरी ने स्पष्ट कहा कि ओवरस्पीडिंग और खतरनाक स्टंट करने वालों पर मोटरयान अधिनियम 2019 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियंत्रित गति से वाहन चलाना न केवल चालक की सुरक्षा सुनिश्चित करता है बल्कि सड़क पर अन्य लोगों की जान भी बचाता है। मोटरयान अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। धारा 183 – अति गति से वाहन चलाने पर जुर्माना लगाया जायेगा। साथ ही धारा 189 – सड़क पर रेसिंग या स्टंट करते पकड़े जाने पर ₹5,000 जुर्माना, तीन महीने का कारावास या दोनों दंड दिए जा सकते हैं। गुड सेमिरिटन  और जिम्मेदार नागरिकता पर जोर। अभियान के दौरान नागरिकों को ‘हिट एंड रन’ तथा ‘गुड सेमिरिटन’ (नेक व्यक्ति) योजनाओं के बारे में भी बताया गया। डीटीओ ने कहा कि अति गति और स्टंट का जुनून जीवन के लिए खतरा है। कुछ सेकंड का रोमांच किसी की जिंदगी छीन सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वायरल वीडियो के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए गाड़ी चलाएँ। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को रोड सेफ्टी हैंडबुक, पंपलेट्स एवं ‘रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ  संदेश सामग्री वितरित की गई। अंत में परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की। रफ़्तार नहीं, जीवन की जिम्मेदारी जगाओ। रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ। ताकि ‘अपने सुरक्षित झारखंड’ के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button