धनबाद

सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए टीम ने किया स्थलों का निरीक्षण

The team inspected the road accident sites.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

धनबाद। राजगंज से महुदा तक बनी फोरलेन सड़क पर लगातार घट रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एनएचएआई की एक टीम ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया.टीम ने काको मोड़,लिलौरी मंदिर मार्ग, राहुल चौक,भगत सिंह चौक, उपर मोड़, कॉलेज, तिलाटांड़ व भटमुड़ना आदि जगहों का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा को लेकर कार्य दो चरणों में करने का निर्णय लिया।  अल्पकालिक योजना के तहत सड़क पर एरो मार्क सिग्नल, ‘गो स्लो’बोर्ड, और बीट बंपर लगाए जाएंगे.वहीं दीर्घकालिक योजना के अंतर्गत ठोस सुरक्षा उपाय, संकेत बोर्ड, गोलंबर (राउंडअबाउट) आदि बनाए जाएंगे.इन उपायों को लेकर टीम अपने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लेगी. लोगों ने बताया कि इन कदमों से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी. साथ ही  टीम से आग्रह किया कि नाजायज कटे स्थलों पर स्थायी स्टील गार्ड वॉल लगाई जाए. ताकि लोग अवैध रूप से एक सड़क से दूसरी सड़क पर न आ जा सकें. इससे जाम की समस्या में भी कमी आएगी ।  टीम में  अभियंता अंकित चौधरी,अखिलेश कुमार, मोइन, लोकनाथ, लोकानंद आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button