अमरोहा
बागड़ी समाज की झुग्गी में घुसी बेकाबू कार, छः घायल।
दो साल पहले भी इसी जगह पर बनी झुग्गी में घुसा था ट्रक हुई थी एक व्यक्ति की मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक तिराहे पर शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बनी एक झुग्गी में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में चमेली, अंशिका,रमेश,रांझा,ऋषभ, अंश,गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि झुग्गी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।सभी घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चमेली व अंशिका की हालात को गंभीर देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
झुग्गी में रहने वाली कल्लो पत्नी सत्ते ने बताया कि दो साल पहले भी इसी जगह एक ट्रक ऐसे ही घुसा था, जिसमें उनके पति सत्ते की मौत हो गई थी। कल्लो ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार सवार शराब के नशे में थे तथा कार से भी बियर की कई बोतले घटनास्थल पर बरामद हुई है। पुलिस घायलों के परिजनों से तहरीर देने का इंतजार कर रही है।




