गोड्डा

श्रीराम कथा आयोजन को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
पथरगामा। पथरगामा दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसने पूरे क्षेत्र को श्रद्धा और उत्साह के रंगों से भर दिया। शोभायात्रा की शुरुआत केशो टिकर बजरंगबली मंदिर से हुई, आगे बढ़ते ही आकर्षक घोड़े, रथ की गरिमा और भक्ति संगीत की लय ने पूरे वातावरण को जीवंत कर दिया। रथ पर सवार पंडित रविशंकर ठाकुर जी महाराज ने मार्गभर आशीर्वचन देते हुए पथरगामा मुख्य चौक, तुलसीकित्ता, द्वारीचक, कलाली मोड़ सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने योग्य रही। श्रीराम भजनों पर झूमती महिलाएं पूरे कार्यक्रम की आत्मा सी प्रतीत हो रही थीं। डॉ. प्रभा रानी हाथ में ध्वज लिए शोभायात्रा की अग्रिम पंक्ति में शामिल रहीं, जिन पर लोगों की निगाहें लगातार बनी रहीं। यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचकर महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। आयोजन के सफल संचालन में श्रीराम कथा समिति के अध्यक्ष नीलाभ चतुर्वेदी, सचिव मनोज भगत, उपाध्यक्ष अनिल टेकरीवाल, कोषाध्यक्ष मुन्ना टेकरीवाल, मिट्ठू टेकरीवाल, सुबोध साह, शेखर सुमन, राजेश टेकरीवाल, सुशील भगत, प्रदीप भगत, मीतू चौबे, मितेश कुमार गुप्ता, नरसिंह भगत, गुंजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सहयोगी ने सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button