बाराबंकी

अपराधियों पर असंद्रा पुलिस मेहरबान पीड़िता न्याय पाने के लिये दर दर भटकने को मजबूर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी । रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना असंद्रा  में विगत दिनों  गैंग रेप एवं लूटपाट की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के हस्तक्षेप से दिनांक 4/11/2025 को दर्ज हुआ है।मुकदमा अपराध संख्या 409/ 2025  दर्ज होने के बाद नामजद दबंग भू माफियाओं की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिससे आरोपितों के हौसले काफी बुलंद है तथा भू माफिया रामपाल मायाराम रामेश्वर पुत्रगण पंचम आदि लोगों पर धारा 67 की कार्यवाही वर्ष 2022 में संपन्न हुई थी जिसमें 54000 का जुर्माना एवं अतिक्रमण मुक्त कराये जाने  एवं  भूमि को खाली करने का आदेश न्यायिक तहसीलदार रामसनेहीघाट द्वारा पारित किया जा चुका है । इसके अलावा उक्त अभियुक्त गणों पर कई मुकदमे पहले से न्यायालय में विचाराधीन है । उपरोक्त लोग इतने दबंग एवं बदमाश किस्म व्यकित  है। जिनकेखिलाफ कोई भी व्यक्ति उनके सामने कुछ भी बोलने से कतराता है ।क्योंकि सभी लोगों को यह धमकियां देते रहते हैं ।कि हरिजन एक्ट, बलात्कार मे फंसा देंगे और हरजनी भी लगा देंगे। पीड़िता  के द्वारा मुकदमा अपराध
 संख्या 331 ,92 ,340 ,विगत वर्ष दर्ज कराया जा चुका है। किंतु असंद्रा पुलिस उपरोक्त आरोपितों को बचाने एवं संरक्षण देने मे मशगूल है ?-आखिर क्यों?-
मुकदमा अपराध संखया 409/2025 मे आरोपित किये गये राम पाल,मायाराम ,जशकरन, बलकरन,हरिहरन,शिव करन,हरिशंकर  उर्फ छगगू, शिवशंकर, बिजयशंकर, मंजू, अंजू,स्वाति, मायावती, अन्नू उर्फ अकिता, नीलम,रेखू, दयाराम, अयोध्या प्रसाद आदि के उपर  असंद्रा पुलिस विधिक कर्यवाही/गिरफ्तारी करने से घबड़ा रहीहै।आखिर क्यों?-
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button