चौरई क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब के अड्ढों पर आबकारी की दबिश l

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो l
छिंदवाड़ा : पुलिस के संयुक्त दल की दबिश लगभग 1000 कि.ग्रा. महुआ लहान व 30 लीटर कच्ची शराब की गई l बरामद9 नवंबर2025/ कलेक्टर नारायन के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में गत दिवस वृत चौरई क्षेत्र में आबकारी विभाग एवं चांद पुलिस स्टाफ की टीम के द्वारा वृत के ग्राम थावडी कुहिया धगडिया पिण्डरई व टाप में दबिश की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में अलग अलग स्थानों से अवैध शराब बनाने के लिए तैयार की गई लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लहान और महुआ की कच्ची शराब उतारने वाली देशी चालू भट्ठी एवं 30 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई । चालू भट्ठी को मौके पर नष्ट किया गया तथा महुआ लाहान का सैंपल लेकर शेष महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क), 34(1) (च) के तहत प्रकरण कायम किया गए। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुमारी भारती गौड़ एवं आबकारी आरक्षक भारती मरकाम उपस्थित थीं।



