गोड्डा
महागामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा जप्त, एक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से आठ किलो गांजा, एक SP Shine मोटरसाइकिल (JH17Z-0332) और एक लोहे का चाकू बरामद किया है। गोड्डा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध गांजा लेकर बसंतराय की ओर रवाना हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक महागामा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम मनियामोड़ी कर्कटडीह रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। करीब सुबह 9:30 बजे एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान डिक्की और सीट के नीचे से कुल आठ किलो गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू भी मिला। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बब्लू शाह (50 वर्ष), पिता सुखदेव शाह, निवासी सतो-कोरियाना, थाना बसंतराय, जिला गोड्डा के रूप में हुई है।
महागामा थाना में इस संबंध में कांड संख्या– 216/2025, धारा 20(b)(ii)(B)/22 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में
पु.नि. उपेंद्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी,
पु.अ.नि. मनोज कुमार पाल, सह प्रभारी, अ.नि. राज गुप्ता, महागामा थाना, स.अ.नि. राकेश कुमार, महागामा थाना तथा
थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।



