गोड्डा

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में हो:- प्रेम नंदन मंडल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा :  प्रखंड क्षेत्र के मौलाना अबुल कलाम आजाद इंटर महाविद्यालय बसंतराय के सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम( SIR)के सफल क्रियान्वयन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला का उद्घाटन झामुमो के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमनंदन मंडल ने किया । उद्घाटन के अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद एवं वीर शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रोफेसर मंडल ने कहा कि एस आई आर कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण आचार्य- मताधिकार- को सशक्त बनाना है। हमारा प्रयास है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से न वंचित रह जाए। कार्यशाला में BLO की सहायता के लिए बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (BLA)को विशेष प्रशिक्षण दिया गया ताकि वह मतदाता सूची में नए नाम जुड़ने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करा सके । उन्होंने ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मतदाता का नाम सूची में जोड़ना लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संगठन सचिव मोहम्मद शरीफ आलम, प्रखंड पर्यवेक्षक अमीर हम्ज़ा ,बसंत राय प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान अहमद , कृष्ण मुर्मू , किंकर चौहान, प्रहलाद पासी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, संयुक्त सचिव मो मुबारक हुसैन रहावी, झामुमो के वरिष्ठ नेता मो इरफान आलम तथा अनेक कार्यकर्ता एवं सैकड़ो बूथ स्तरीय अभिकर्ता (BLA )उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन ऊर्जावान वातावरण में हुआ और सभी प्रतिभागियों ने S.I.Rकार्यक्रम को गांव-गांव तक सफल बनाने का संकल्प लिया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button