पाकुड़

महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान के तहत जुड़े नये सदस्य

New members join under membership drive by Mahila Congress

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते बुधवार 12 नवंबर 2025 को पाकुड़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहनाज बेगम के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कमेटी के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सीरिना बीबी, गोलबानू बीबी तथा साजिदा बीबी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता पत्र प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सेवा, समर्पण और सामाजिक न्याय पर आधारित है। उन्होंने नई सदस्यों को निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। नई सदस्याओं ने भी कांग्रेस की नीति और विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button