अमेठी
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बुधवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव चहेती नगर बाईपास जगदीशपुर के पास मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है।
राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेजी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

