अमेठी

भामाशाह कहे जाने वाले लोकप्रिय जनप्रिय नायक बाबू रंजीत सिंह उर्फ झब्बर सिंह का हुआ निधन,

क्षेत्र में शोक की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। जनपद के प्रतिष्ठित व्यवसाई,कई शिक्षण संस्थानों के संस्थापक और समाजसेवी रंजीत सिंह उर्फ झब्बर सिंह, कमासिन का बुधवार की देर रात निधन हो गया।वे लम्बे समय से बीमार थे। निधन पर अमेठी वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत रंजीत सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर 12बजे पैतृक गांव में हुआ। अन्त्येष्टि में बड़ी संख्या में गांव समाज के लोग, पंचायत प्रतिनिधि, अधिवक्ता, शिक्षक,व्यवसाई और समाज कर्मी शामिल हुए।
ज्येष्ठ पुत्र और शिव दुलारी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह ने स्वर्गीय रंजीत सिंह की चिता को मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय रंजीत सिंह के पुत्र संगीता मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक अरविंद सिंह कल्लू, सेवानिवृत्त शिक्षक पंचम सिंह पूर्व प्रधान कमलेश सिंह दिनेश सिंह,के साथ परिवार ,गांव के लोग सगे सम्बन्धी और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार के समय बाग में मौजूद रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह, रानी अमीता सिंह,बार एसोसिएशन अमेठी के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू,हाईकोर्ट के अधिवक्ता सत्येन्द्र तिवारी, रवीन्द्र प्रताप सिंह,अमर सिंह, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय, बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती,सहारा जीवन अखबार के सम्पादक संतोष श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान कमासिन त्रिभुवन यादव, प्रधान संघ भादर के अध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह,अंजनी कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, डॉ विनोद सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह, विजय पाल उपाध्याय, संजय सिंह, मनोज सिंह घोरहा, भाजपा नेता और ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व प्रधान राम बली यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक राधाकृष्ण त्रिपाठी, पूर्व प्रधान शिव बहादुर यादव, रमेश शुक्ल आदि सैकड़ों लोगों ने निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

शोक सभा के बाद बंद हुए स्कूल
अमेठी। रंजीत सिंह इन्स्टीट्यूट गुंगवाछ,, शिव दुलारी महिला महाविद्यालय, रंजीत सिंह फार्मेसी कालेज, संगीता सिंह मेमोरियल स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं में गुरुवार को सुबह शोक सभा आयोजित की गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की और शिक्षण कार्य एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button