सिंगरौली
भाजपा कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की कोर कमेटी (प्रबंध समिति) की अति महत्वपूर्ण बैठक जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, एवं प्रबंध समिति के सदस्य निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, जिला महामंत्री योगेन्द्र द्विवेदी, लालपति साकेत, विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
प्रबंध समिति मे जिले के सांगठनिक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण सामरिक एवं नीतिगत निर्णय लिए गए। सांगठनिक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर भी चर्चा की गई।



