ललितपुर

क्षेत्र पंचायत बार में दुकानें निर्माण का मामला

शिकायतकर्ता कार्यवाही से संतुष्ट नहीं

फिर पहुंचे मण्डलायुक्त के समक्ष, दिया पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। कस्बा बार में क्षेत्र पंचायत की जमीन पर बनायी गयी 20 दुकानों को अवैध करार देते हुये क्षेत्र की जनता द्वारा मण्डल आयुक्त से कार्यवाही की मांग की गयी थी। प्रकरण की जांच मुख्य विकास अधिकारी ने दलबल सहित मौके पर जाकर की थी। बताया जा रहा है कि सीडीओ की रिपोर्ट उपरान्त बिना लेण्टर की 9 दुकानों को ध्वस्त करने और 11 दुकानों को श्रमदान घोषित करने का फैसला लिया था। लेकिन मौके पर सकारात्मक कार्यवाही न होने के चलते क्षेत्र के युवा फिर से मण्डल आयुक्त की शरण में पहुंचे हैं। बीते बुधवार को क्षेत्र के युवाओं ने मण्डलायुक्त को झांसी पहुंच कर पत्र दिया। पत्र के जरिए उन्होंने मण्डल आयुक्त को बताया गया कि उक्त अवैध पायी गयी दुकानों को लेकर जिलाधिकारी ने आदेश दिया था, जिसको लेकर वहां की जनता द्वारा सभी दुकानों को ध्वस्त करने की मांग उठायी जा रही है। मण्डल आयुक्त को भेजे पत्र में यह भी बतायागया कि अधिकारियों द्वारा बीती 30 अक्टूबर को की गयी शिकायत के आधार पर की गयी कार्यवाही उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की गहनता से जांच कर आमजन की मांग पर कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है। पत्र देते समय पुष्पेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रामजीवन प्रजापति, अमन गुप्ता, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button