रामपुर शाहबाद
प्रधानाध्यापक पर लगाया आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के गांव अनवा में प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार के द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार प्राथमिक विद्यालय अनवा में कई वर्षों से कार्यरत हैं जो समय समय पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का शोषण करते रहते हैं कभी आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मारपीट कर स्कूल से भगा दिया जाता है तो कभी आंगनवाड़ी केंद्र से स्कूल की कुर्सियां छीन ली जाती है बुधवार को प्राथमिक विद्यालय में बने आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण कराया जा रहा था आंगनवाड़ी सहायिका निर्मला शर्मा ने स्कूल की कुर्सियां डाल ली इतने में ही प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने उनके हाथ से कुर्सियां छीन ली और अभद्र भाषा का प्रयोग किया सहायिका ने प्रधानाध्यापक की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है और जांच कर कारवाई की मांग की है
सहायिका निर्मला शर्मा ने आकर मुझे बताया तो मैने ग्राम प्रधान आरिफ खान से प्रधानाध्यापक की शिकायत की और साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है कई बार पहले भी प्रधानाध्यापक के द्वारा ऐसा किया जा चुका है प्रधानाध्यापक अभद्र भाषा का प्रयोग करता है साथ ही मुख्यमंत्री से प्रधानाध्यापक को विद्यालय से हटाने की मांग की है
_नारायण हरि शर्मा शिकायतकर्ता



