गोड्डा

झारखंड दिवस पर ग्रामीण चिकित्सक एसोशिएशन को बड़ी उपलब्धि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर, ग्रामीण चिकित्सक एसोशिएशन को एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। बिहार के बाद अब झारखंड सरकार ने भी ग्रामीण चिकित्सक एसोशिएशन को आधिकारिक मान्यता प्रदान की है। यह संगठन के वर्षों के संघर्ष और निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष बाद, ग्रामीण चिकित्सकों के संगठन को मान्यता मिलना राज्य की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर गोड्डा जिला इकाई की ओर से अग्रसेन भवन, गोड्डा में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश रंजन मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश महासचिव महानंद झा का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उनके अथक परिश्रम और संगठन के प्रति योगदान को सराहते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष नितेश कुमार और प्रदेश मीडिया प्रभारी नीलकांत आर्य ने सभी ग्रामीण चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान भी किया। नए पदाधिकारियों की घोषणा कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. किरण कुमारी को गोड्डा जिला अध्यक्ष तथा हृदय नारायण मंडल को जिला कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। साथ ही जिले से लेकर राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव डॉ. सरवन रमानी, डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव (जिला प्रवक्ता), डॉ. हेमंत कुमार (उपाध्यक्ष), डॉ. विष्णु रमानी, डॉ. महावीर कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. गौतम कुमार, डॉ. राजू कुमार साह, डॉ. महेशकांत मंडल, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. गणेश मंडल, तथा विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों सहित दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित रहे। झारखंड दिवस पर मिली यह उपलब्धि ग्रामीण चिकित्सकों के आत्मबल और एकजुटता की मिसाल है, जो आने वाले समय में राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button