खैरथल

राज्य-स्तरीय बाल वैज्ञानिक क्विज प्रतियोगिता

ई.पी. के छात्र सूर्यांश का राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 खैरथल : खैरथल के ई पी स्कूल के छात्र सूर्यांश अग्रवाल ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक क्विज प्रतियोगिता में राजस्थान मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  ई.पी. निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सिसोदा ब्लॉक खमनोर जिला राजसमंद में आयोजित किया गया। जिसमें इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल के आठवीं कक्षा के मेधावी छात्र सूर्यांश अग्रवाल पुत्र श्री पवन कुमार ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल स्तर पर चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित हुई। जिसमें छात्र ने चारों चरणों को पार करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया नवाया।
      ई.पी. स्कूल खैरथल प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि सूर्यांश अग्रवाल की सफलता पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। सभी अध्यापकों ने एक दूसरे को बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। ई.पी. स्कूल अध्यापक एवं छात्र के मार्गदर्शक गिरीश कुमार त्यागी जी को भी बहुत बधाई दी। ई.पी. के छात्र लगातार आई आई टी/नीट/सी.ए. में सफलता प्राप्त कर अब आई आई एम जैसे बड़े संस्थान में भी ई.पी. के बच्चों ने अपना परचम लहराया है। ई.पी. विद्यार्थी आर ए एस और आई ए एस जैसे बड़े पदों पर पहुंच कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। अब खैरथल क्षेत्र को एजुकेशन हब के रूप में जाना जाने लगा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button