गाजियाबाद
मंडोला विहार योजना के किसानों ने जिलाधिकारी से मिलकर रखी समस्याएँ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद : मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल आज जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ से मिला। प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को गाजियाबाद स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए मंडोला योजना से जुड़े किसानों की प्रमुख मांगों और लंबित मुद्दों को उनके समक्ष विस्तार से रखा।
जिलाधिकारी ने किसानों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए भरोसा दिलाया कि 19 नवम्बर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान प्रतिनिधियों तथा आवास विकास परिषद के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक परिषद मुख्यालय में आवास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई हालिया बैठक की कड़ी के रूप में सभी मुद्दों के समाधान के लिए की जा रही है।
प्रतिनिधि मंडल में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मालिक, टिकैत टीम के वरिष्ठ नेता बिल्लू प्रधान, धरना स्थल के संयोजक मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी, नीरज त्यागी और दीपेश मालिक मौजूद रहे।
