धनबाद

भेलाटांड़ में पूर्व पार्षद प्यारेलाल महतो के पूण्यतिथि मनी, विविध कार्यक्रम का आयोजन

Former councilor Pyarelal Mahato's death anniversary was observed in Bhelatand, various programs were organized.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। शक्ति सेवा सदन बांस कपुरिया भेलाटांड़ में पूर्व पार्षद स्वo प्यारे लाल महतो की 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ।ऋषिकेश स्मारक सेवा समिति द्वारा रक्तदान, प्लाज्मा दान व निशुल्क स्वास्थ जांच की। शिविर से पूर्व स्व महतो के परिजन सहित विभिन्न राजनीतिक दल, ट्रेड यूनियन, अधिकारी सहित स्थानीय लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर का‌ उदघाटन सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक व विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने फीता काटकर किया। स्व महतो के पुत्र व झामुमो के नगर अध्यक्ष सुमित महतो ने आगवानी की। मौके पर टीएसएफ अधिकारी राजेश कुमार व विपीन चौधरी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, कांग्रेस नेता शकील अहमद, भोला राम, एनएन महतो, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, राकोमयू नेता संजय सिंह, शहीद शक्ति पुत्र मनोज महतो, विधायक प्रतिनिधि सोनु श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता जनक लाल, अमित महतो, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश महतो, आनंद महतो, परितोष महतो, दिवाकर महतो, झामुमो के यूवा अध्यक्ष हलीम अंसारी, बीरू सिंह, रंजीत पासवान, शेखर महतो, राजेश महतो, पोबिया देवी, सुरुबाला देवी, सुभद्रा देवी, रेणु देवी, प्रीति देवी, रीना देवी, शिल्पा देवी, मीरादेवी, कविता देवी, यूवा नेता विशाल चौहान, कृष्णा‌ मंडल, दीपक माही, अजय साव, शंभु कुमार, खिट्टू प्रसाद, मो आजाद, लाटो, संजय आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button