मथुरा

मथुरा में श्रीकृष्ण का मंदिर बनने की बारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। राया में अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो चुका है, मथुरा में श्रीकृष्ण का मंदिर बनाने की बारी है। अब हिन्दू जाग चुका है। यह बातें राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू ने दिल्ली से मथुरा आते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर एक पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हनुमान दल अखंड हिंदू राष्ट्र का निर्माण, जनसंख्या नियंत्रण कानून, गोरक्षा, धर्म रक्षा, नारी रक्षा, राष्ट्र और मानव सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा साधारण नहीं है। जिस उत्साह के साथ लोग इसमें शामिल हो रहे हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है जल्दी ही विश्व पटल पर हिंदू एकता का परचम लहराएगा। यह पदयात्रा भारत के भविष्य को तय करेगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रावत, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सारस्वत, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्रवाल, खेमचंद सारस्वत, तरुण गुप्ता, गजेंद्र, प्रमोद, दलवीर सिंह, रामबिहारी शुक्ला, फतेह सिंह आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button