स्थापना दिवस पर साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों में JSLPS द्वारा सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित
JSLPS organised mass oath taking programmes in various blocks of Sahibganj district on its foundation day.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों में झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी JSLPS के तहत संचालित 702 ग्राम संगठनों द्वारा सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ और समुदाय के सदस्य एकत्रित हुए तथा सामाजिक विकास और समानता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक शपथ ली प्रतिभागियों ने जेंडर समानता, बाल विवाह निषेध, महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा की रोकथाम, तथा डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के समूल उन्मूलन के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित इन शपथ समारोहों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन, सामाजिक न्याय और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त संदेश दिया स्थापना दिवस के इस अवसर पर लिया गया यह संकल्प समाज में जागरूकता व बराबरी की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।



