दिशा की बैठक में सांसद / विधायक ने की शिरकत, अधिकारियों को दिया जरूरी दिशा निर्देश
MP/MLA attended Disha meeting and gave necessary guidelines to the officials.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, माननीय राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में की गई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में केंद्र एवं राज सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित कार्यों की प्रगति, बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और जन समस्याओं के समाधान पर व्यापक चर्चा की गई। माननीय सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आमलोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। पूर्व की बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा के क्रम में अनुपालन प्रतिवेदन में उठाए गए बिदुओं पर सांसद द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अन्दर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करवाने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में माननीय सांसद ने जिले में क्षतिग्रस्त सभी सड़कों को शीघ्र मरम्मत करने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के समीक्षा के क्रम में पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के तहत अब तक 10 लाभुकों को कनेक्शन प्रदान। 40 नए आवेदनों पर समयबद्ध कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश। जिया-पानी डबल लाइन परियोजना में 17 टावरों का निर्माण जारी — 7 टावरों का फाउंडेशन पूर्ण। धान अधिप्राप्ति अंतर्गत सभी 940 किसानों को प्रथम किस्त का भुगतान पूर्ण। वर्ष 2025-26 में किसानों को एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। डीएमएफटी मद से 14 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई। सदर अस्पताल में सीटी स्कैन स्थापना हेतु स्थान चयन पर माननीय सांसद द्वारा दिशा- निर्देश दिए गए।माननीय सांसद ने यह भी बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय परिसर के आसपास आमजनों के बैठने हेतु उपयुक्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस पर निर्देश दिया गया कि डीएमएफटी मद से फिक्स्ड चेयर की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाए।इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, पाकुड़ ने अवगत कराया कि रजिस्ट्री ऑफिस के पास तत्काल 10 कुर्सियाँ लगा दी गई हैं, तथा फिक्स्ड चेयर निर्माण के लिए प्रस्ताव जिला योजना कार्यालय को भेज दिया गया है। पाकुड़ विधानसभा विधायक प्रतिनिधि द्वारा यह जानकारी दी गई कि चेंगाडांगा में विगत तीन वर्षों से सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल पाकुड़ ने बताया कि निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा माननीय सांसद ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजलापूर्ति कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर विस्तृत समीक्षा की। योजनाओं को ससमय पूर्ण कराए जाने हेतु सभी सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेश दिया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि “जिले में चल रही सभी विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन निरंतर समीक्षा कर रहा है और प्रत्येक विभाग को स्पष्ट लक्ष्य एवं समय-सीमा निर्धारित की गई है ताकि किसी भी योजना में अनावश्यक विलंब न हो। उपायुक्त ने कहा कि पाकुड़ जिला कई मापदंडों पर राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। यह उपलब्धि तभी संभव है जब सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करें। हम सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करेंगे तथा नई योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गति लाएंगे। सांसद ने बैठक में दिए गये निर्देशों का अनुपालन अगली बैठक से पूर्व शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो। सांसद, विधायक उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिषद अध्यक्ष ने दिशा बैठक में विभिन्न लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। दिशा की बैठक में माननीय सांसद विजय कुमार हांसदा, माननीय विधायक महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, माननीय विधायक लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चन्द्रा, तथा जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेम्ब्रम की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डा. अमन राज एवं डॉ. सामबली को नियुक्ति पत्र, जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा एक सेविका एवं एक सहायिका को नियुक्ति पत्र, अबुआ आवास योजना, नरोत्तमपुर पंचायत: लाभुक चानदोना दास को स्वीकृति पत्र, पीएम जनमन योजना, नरोत्तमपुर पंचायत: सुबोध पहाड़िया को स्वीकृति पत्र, पीएम जनमन योजना, पाकुड़ प्रखंड: कालीसतीका पहाड़िन, रीता पहाड़िन को गृह प्रवेश की चाबी, दीदी बाड़ी योजना, कुमारपुर पंचायत: मासकुरा बीबी को स्वीकृति पत्र, कुमारपुर पंचायत: लाभुक हासु शेख को स्वीकृति पत्र,जिला आपूर्ति शाखा पाकुड़: दो लाभुकों को हरा कार्ड, दो लाभुकों को सोना सोबरन धोती-साड़ी, जिला उद्योग केंद्र पाकुड़: एक लाभुक को सत्तु-बेसन मशीन, भूमि संरक्षण विभाग:एक लाभुक को अनुदानित कृषि यंत्र, एक लाभुक को मिनी ट्रैक्टर,मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन: दो लाभुकों को स्वीकृति पत्र,मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना: दो लाभुकों को स्वीकृति पत्र, जेएसएलपीएस: सामुदायिक निवेश निधि योजना: अध्यक्ष एवं सचिव को ₹1 लाख का डमी चेक,ग्राम संगठन स्थापना मद: अध्यक्ष एवं सचिव को ₹25,000 का डमी चेक,हिट एंड रन प्रकरण: दो लाभुकों को मुआवजा राशि,वन अधिकार योजना: एक लाभुक को स्वीकृति पत्र,निःशुल्क साइकिल वितरण योजना: दो लाभुकों को साइकिल,सिलाई मशीन वितरण योजना: दो लाभुकों को सिलाई मशीन, मत्स्य विभाग: दो लाभुकों को मोटरसाइकिल सह आइस बॉक्स, जिला कृषि कार्यालय: दो लाभुकों को सरसों बीज का वितरण किया गया। बैठक में विधायक, लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू विधायक, महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, सभी विधायक प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



