खेलबाराबंकी

जेवियर्स स्कूल में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। हैदरगढ़ स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल हैदरगढ़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ चेयरमैन हैदरगढ़  आलोक तिवारी बार कौंसिल अध्यक्ष  राम अचल मिश्रा व व्यापार मंडल अध्यक्ष  जनार्दन शुक्ला के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर  प्रारंभ हुआ।
खेलकूद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  आलोक तिवारी  नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के संस्थापक पंकज कुमार सिंह  प्रधानाचार्य महोदय एंड्रू रमेश नायक  व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं निरंतर प्रयासरत रहते हैं,।  खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ज़रूरी हैं ये अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व सिखाते है उन्होंने छात्रों को बाल दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें चाचा नेहरू के सपनों को पूरा करने, खूब पढ़ने, अच्छे इंसान बनने, स्वस्थ रहने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया तथा
छात्रों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की ।
बार कौंसिल अध्यक्ष  राम अचल मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि
खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का अभिन्न हिस्सा हैं। विद्यार्थी जीवन में खेल अनुशासन, टीम भावना, सहनशीलता और नेतृत्व कौशल विकसित करते हैं। नियमित खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं और ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। आधुनिक और प्रगतिशील बनने की दौड़ में हम अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, और जीवन में खेलों का महत्व भूलते जा रहे ।
खेलों की लंबी श्रृंखला में  दूसरे दिन स्लो साइकलिंग, ऑब्सटेकल रेस, थ्रो बॉल एंड स्किपिंग, फिलिंग बॉटल, कलेक्टिंग बॉल्स, बैडमिंटन कबड्डी व वालीबाल जैसे खेलों का आयोजन हुआ । लॉन्ग जंप इवेंट में ब्लू हाउस की सिद्धि कक्षा 8 रेड हाउस के आयुष कक्षा 7 येलो हाउस की अंशिका कक्षा 8 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया l वन लैग रेस इवेंट में ग्रीनहाउस से सार्थक सोनी कक्षा 4 येलो हाउस से अंश कुमार कक्षा 5 व रेड हाउस से अंश मिश्रा क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया  हाई जंप इवेंट  में ग्रीन हाउस से अभय प्रताप सिंह कक्षा 10 रेड हाउस से आशीष तिवारी कक्षा 9 ब्लू हाउस से अनुभव सिंह कक्षा 11 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाकर अव्वल रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button