राजस्थान

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती धूमधाम से मनाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नीमकाथाना । उपखंड क्षेत्र के नयाबास में आदिवासियों के भगवान महात्मा बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती  चौपाल में पीपल के नीचे पूरे उत्साह के साथ मनाई गई।पूरणमल मीना सेवा निवृत वरिष्ठ बैंक मैनेजर व संरक्षक जिला कार्यकारिणी राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर ने बताया कि स्थानीय विद्यालय एवं उप स्वास्थ्य केंद्र नयाबास से मुख्य मार्ग होते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण बिरसा मुंडा के चित्र को फूल मालाओं से सजा कर गगन भेदी नारों के साथ रैली निकाल कर समारोह स्थल पहुंचे। जहां सर्व प्रथम गांव के वरिष्ठ व्यक्ति यज्ञदत मीना मुखिया व अन्य द्वारा बिरसा मुंडा  के चित्र के सामने धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने बारी बारी से महात्मा  बिरसा मुंडा के चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रृद्धा भाव से नमन किया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं के साथ प्रखर वक्ता ललित जेफ उप प्रधानाचार्य  ने विस्तार से बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए इनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। इस श्रृंखला में पूरणमल मीना , दिलीप सिंह मीना अध्यक्ष राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ तहसील इकाई नीमकाथाना , ग्यारसीलाल मीना पूर्व सरपंच , उदयभान मीना रेल्वे , गिरधारी लाल मीना पूर्व कमांडेंट , समाज सेवी विक्रम सिंह मीना आदि ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर श्रवण बाबू जी , गीगाराम थानेदार , सोनू सैन सरपंच प्रतिनिधि ,निहाल सिंह, सुरेश भाया , सांवरमल , कैलाश चंद रेल्वे , नेतराम , बजरंग लाल, किशोर , लाल चंद , आर एस बनी , झाबरमल पीटीआई , दुर्गा प्रसाद मीना आदि बड़ी संख्य में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। अंत में समारोह के अध्यक्ष यज्ञदत्त मीना से.नि.इंस्पेक्टर ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त कर सभी आयोजनों में अधिक से अधिक जन भागीदारी का आह्वान करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button