मेरठ
महापौर ने मेरठ व आसपास के शिक्षाविदों को सम्मानित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। क्रांति की भूमि मेरठ में शिक्षाविदओ का जमावड़ा miet इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ महापौर हरिकांत अहलूवालिया व मेरठ अध्यक्ष भाजपा विवेक रस्तोगी रहे। कार्यक्रम एजुकोंनेक्ट व गुरुकुल प्रेस द्वारा आयोजित किया गया जहां पर ढाई सौ से अधिक स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल उपस्थित रहे। मेरठ से नोबल ग्रुप के डायरेक्टर मेरठ सहोदय से अमित कुमार को महापौर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विवेक रस्तोगी जी ने प्राइवेट शिक्षकों की भारत के विकास में अहम भूमिका का योगदान है यह कहकर अपने भाषण का संबोधन किया। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि अमित कुमार ने सम्मान पाने वाले सभी प्रिंसिपल व आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में होते रहे की शुभकामनाएं दी


