बेतुल
बैतूल राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति का प्रतिभा सम्मान संपन्न
बैतूल की दो प्रतिभाएं हुई सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति का प्रतिभा सम्मान आयोजित किया गया। जिसमें बैतूल की दो प्रतिमाएं हुई सम्मानित हैं। पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच बैतूल के प्रवक्ता और सेवानिवृत्त प्राचार्य बाबूराव पवार द्वारा सेवाकाल में की गई विशिष्ट सेवाओं यथा- रक्तदान, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी, तथा सामाजिक सेवाओं के लिए सुखवाड़ा के स्व.नारायण पवार स्मृति पुरस्कार से सेवानिवृत्त कुलपति मानसिंह परमार और स्व.नारायण पवार की धर्मपत्नी श्रीमती जयश्री पवार के द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा 5000 रुपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्व शांति सेना में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले, भारतीय थल सेना को उनके शान्ति सेना में दुर्गम स्थलों पर दी गई सेवाओं के लिए बैतूल के ही घुड़न पवार से हवलदार, 5000 रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र से मानसिंह परमार सेवानिवृत्त कुलपति एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। घुडऩ पवार दक्षिण अफ्रीका के कांगो तथा रवांडा के जीवित ज्वालामुखी तथा कीबुलेक मिथेन गैस रिसाव क्षेत्र में शांति सेना के अंग रहे। सम्मानित दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित होने पर शुभचिंतक, इष्ट मित्रों सहित सामाजिक बंधुओं ने बधाई दी है।



