गोड्डा
महागामा नवोदय विद्यालय ललमटिया में जनजातीय गौरव पखवाड़ा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। महागामा नवोदय विद्यालय ललमटिया में 1 नवंबर 2025 से मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव पखवाड़ा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में समस्त छात्र छात्राओं के बीच मनाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया। पूरे सप्ताह जनजातीय गौरव वर्ष बिरसा मुंडा 150 और एंपावरिंग ट्राइबल विकसित भारत के अंतर्गत विद्यालय में पूरे 15 दिनों का कार्यक्रम हुआ।जिसके अंतर्गत ट्रैवल वॉल आर्ट प्रोजेक्ट, ड्रामा, कहानी लेखन, मॉडल सेमिनार, निबंध लेखन, वर्ग संभाषण, नुक्कड़ नाटक, कल्चरल प्रोग्राम, कम्युनिटी भोज आदि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की। छात्रों के बीच काफी उत्साह जनक वातावरण देखा गया।कार्यक्रम में गणेश मुर्मू व प्रियंका हांसदा ने संथाली भाषा मे आदिवासियों के जन जीवन पर और उनके बीच भगवान विरसा मुंडा के विशिष्ट गुणों पर जोरदार भाषण दिया। शिक्षिका अंशुमाला धान ने भारत के आदिवासी समुदाय, अपनी पारिस्थितिक ज्ञान, जीवंतता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और स्थायी लचीलेपन की प्राचीन विरासत के साथ, हमारी सभ्यतागत पहचान पर अपना पक्ष प्रस्तुत किया। उपप्राचार्य हीना फक्र ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा, तिलकामांझी, सिधो कान्हू आदि आदिवासी, जनजातीय वर्ग के मूक संरक्षक बने हुए हैं। विभिन्न योजनाएं सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। इसके बाद भी दशकों से नीतिगत ध्यान के बावजूद कई आदिवासी क्षेत्र मुख्यधारा के विकास के हाशिये पर बने हुए हैं। जैसे-जैसे हम विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहे हैं। आदिवासी सशक्तिकरण के लिए एक मिशन – मोड, अभिसरण – संचालित और समुदाय-नेतृत्व वाले दृष्टिकोण को अपनाने के लिए जन जागरण अभियान और शिक्षा हर घर द्वार तक पहुंचाने की आवश्यकता है। डॉ विपिन कुमार ने विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने बाले सभी छात्र छात्राओं को संकल्प दिलाया कि इस तरह का अभियान निरंतर चलाने से ही 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी। सभी छात्र छात्रों ने भगवान विरसा मुंडा की प्रतिमा पर कतार बद्ध होकर पुष्पांजलि प्रदान किया और वीरता, समझ एवं देश की प्रगति में जनजातीय योगदान को याद किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




