उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रही है विद्या भारती: यतींद्र कुमार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। स्थानीय कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज में द्वि दिवसीय प्रवास पर पहुंचे विद्या भारती के केन्द्रीय अधिकारी माननीय यतींद्र कुमार शर्मा अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री ने प्रथम दिवस में बंदना सत्र में छात्राओं को विद्या भारती के लक्ष्य, संस्कृति एवं स्मृति क्षमता से संबंधित विचारों द्वारा मार्गदर्शन किया। इसी के साथ कार्यक्रम के प्रथम दिन विभिन्न बैठकें आयोजित हुयी। जिसमें शिशु वाटिका अवलोकन, पंचपदी शिक्षण अवलोकन, अभिभावक बैठक, स्वावलंबी पूर्व छात्र, छात्राओं से वार्ता, संस्कार केन्द्र अवलोकन, प्रबन्ध समिति बैठक आदि विभिन्न चरणों द्वारा सम्पन्न हुई। अभिभावकों से बात करते हुए यतीन्द्र कुमार शर्मा जी, अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री ने कहा विद्या भारती आज 35 लाख छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रही है जिसमें एक लाख से अधिक आचार्य, आचार्या शिक्षण कार्य कर रहे हैं हर्ष की बात यह है कि हम विश्व के 75 देशों के साथ जुड़कर अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं, पूर्व छात्रों से विद्या भारती पोर्टल पर जोड़ने का आह्वान किया जिसमें अब तक पूरे देश में 10 लाख से अधिक पूर्व छात्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रिया सक्सेना द्वारा किया गया। उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।



