राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

अखिलेश यादव बोले-भाजपा सरकार में कानून का शासन खत्म…ये लोग पैसे बांटकर चुनाव लड़ते हैं

लखनऊ। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अवैध कब्जे, फर्जी मुठभेड़ और पुलिस हिरासत में मौतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पैसे बांटकर चुनाव लड़ती है और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेइमानी और लूट चरम पर है। भाजपा और उसकी सरकार हर तरह के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। संविधान और कानून का शासन खत्म हो गया। भाजपा की नीयत में खोट है। वह लोकतंत्र को बंधक बनाकर शासन करना चाहती है।
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सत्ता और शासन तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। पैसे बांटकर चुनाव लड़ती है। खुलेआम सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाली भाषणबाजी करती है। भाजपा सरकार में फर्जी मुठभेड़ हो रही है। इन मामलों में कई जगह पुलिस वालों पर केस हो चुके हैं। जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन और अवैध रूप से वन कटान हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है। संविधान को मिटाने का षड्यंत्र चल रहा है। झूठे दावों का बेशर्मी से प्रचार होता है। भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने की चालबाजी कर रही है। भर्ती और नौकरी को खत्म करने की साजिश कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button