बाराबंकी
महादेवा महोत्सव में त्रिदेव इवेंट की तरफ से भोजपुरी कलाकार मचायेंगे धमाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। जनपद के रामनगर क्षेत्र स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर महादेवा में होने वाले हर साल की तरह इस बार भी सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का 17 नवंबर से 23 नवंबर तक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें त्रिदेव इवेंट के मालिक अमित तिवारी त्रिदेव के नेतृत्व में 19 नवम्बर दिन बुधवार को शाम 7 बजे आ रहे है भोजपुरी देशी स्टार समर सिंह व शिल्पीराज और साथ में मंच पर अमित तिवारी त्रिदेव मिलकर के मचायेंगे धमाल, वहीं 21 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 7 बजे आ रहे देश के मशहूर सुप्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम भी अपने ग़ज़लों से महादेवा महोत्सव में बिखेरेंगे अपना जलवा, और 22 नवंबर दिन शनिवार को शाम 7 बजे आयेंगी भोजपुरी की मशहूर जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी महादेवा महोत्सव में मंच पर मचायेंगी धमाल,इस बार भोजपुरी कलाकारों द्वारा सजा रहेगा महादेवा महोत्सव का मंच।



