मथुरा

मथुरा में मिले मासूम बच्चों के शव

मांट क्षेत्र में चार दिन से थे लापता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के मांट मूला क्षेत्र में चार दिन से लापता दो बच्चों के शव यमुना नदी में मिले। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शवों को नदी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया। भोला के पिता सन्नी ने बताया कि उनका बच्चा 14 नवंबर दोपहर के समय घर से लापता था, जिसकी खोजबीन चारों तरफ की गई थी लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं मिल पाया। दरअसल, मांट मूला की ईदगाह बस्ती निवासी भोला और प्रिंस नामक ये दोनों बच्चे 14 नवंबर को लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश आसपास के गांवों और क्षेत्रों में की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। जिसके बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों ने यमुना नदी में दो शवों को तैरते हुए देखा। मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मांट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि बच्चों की मौत के कारणों का पता चल सके। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button