गोड्डा
महागामा में 17 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले के महागामा अनुमंडल में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा नियोजनालय ललमटिया, महागामा के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर उपलब्ध कराएगा। विभाग का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ना है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपने ही जिले में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।17 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक निबंधन प्रक्रिया होगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी। राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जानगर, महागामा कौन भाग ले सकता है। रोजगार के इच्छुक सभी युवक-युवतियां अपने सभी आवश्यक कागजात, प्रमाणपत्र और अद्यतन बायोडाटा के साथ इस रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। मेला में कई कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो स्थल पर ही साक्षात्कार लेकर चयन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। क्यों न छोड़ें यह मौका स्थानीय स्तर पर रोजगार का उपलब्ध अवसर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कौशल के आधार पर मौके पर ही चयन की संभावना युवाओं के लिए सरकारी विभाग का सराहनीय कदम रोजगार की नई दिशा, भविष्य की नई शुरुआत महागामा के युवाओं के लिए यह मेला किसी अवसर से कम नहीं।




