गोड्डा
इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का ग्रुप डी अंतर्गत पांच जिलों का खेल गोड्डा जिला के बड़ा सिमरा स्टेडियम, महागामा में जिला फुटबॉल एसोसिएशन, गोड्डा द्वारा आयोजित किया गया है। ग्रुप डी फुटबॉल मैच का शुभारंभ अब्दुल कलाम आजाद आजाद सेक्रेटरी, जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा फुटबॉल में कीक मारकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर प्राण महतो जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा उपस्थित थे। पहला मैच धनबाद जिला एवं दुमका जिला के बीच खेला गया। जिसमें धनबाद जिला ने दो एक से दुमका जिला को पराजित किया। खेल काफी रोमांचक एवं संघर्ष पूर्ण रहा। दूसरे मैच में साहिबगंज जिला ने 12 0 से जामताड़ा जिला को हराया। दूसरे दिन गोड्डा जिला और साहिबगंज जिला के बीच फुटबॉल मैच ग्रुप डी का बड़ा शिमला स्टेडियम महागामा में खेला जाएगा। मैच रेफरी के रूप में सिकंदर यादव, दिलीप राम, योगेश हेंब्रम, राम सोरेन और जितेंद्र हांसदा ने अहम भूमिका निभाई। आयोजन संयोजक के रूप में अनिल सवैया तथा इनोसेंट आदि लोगों ने आयोजन के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। मौके पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन गोड्डा के पदाधिकारी सफीक आलम, अजीत कुमार सहाय जयकांत रावत आदि उपस्थित थे।




